(खबर सत्याग्रह)महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए एक नया प्रयोग किया गया है। मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था के तहत ऐसी सुविधा शुरू की गई है, जिससे दर्शन करने आने वाले लोगों को तेज गर्मी से बचाया जा सके।बताया जा रहा है कि यह प्रयोग फिलहाल तीन से चार दिनों के लिए परीक्षण के रूप में लागू किया गया है। यदि व्यवस्था सफल और प्रभावी रहती है, तो इसे स्थायी रूप से लागू करने पर विचार किया जाएगा।इन दिनों उज्जैन में तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, ऐसे में महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को इस नई व्यवस्था से काफी राहत मिल रही है। मंदिर प्रशासन का यह कदम श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
