(खबर सत्याग्रह)देपालपुर क्षेत्र में पदस्थ टीआई रजीत बघेल के व्यवहार को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि टीआई लगातार आम लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं, गाली-गलौज करते हैं और धमकी भरे अंदाज में बात करते हैं, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित और अपमानित महसूस कर रही है।देपालपुर के नागरिकों का कहना है कि यह केवल व्यक्तिगत व्यवहार का मामला नहीं है, बल्कि पूरे समाज के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बन गया है। लोगों का आरोप है कि टीआई अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और आम लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से कई मांगें रखी हैं। उनका कहना है कि टीआई रजीत बघेल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए, उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच कराई जाए और देपालपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार किया जाए। साथ ही, आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है।स्थानीय जनता का कहना है कि यदि जल्द ही इस मामले में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे आगे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
