उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने नवग्रह शनि मंदिर परिसर में मॉक ड्रिल की। इस दौरान संदिग्ध बम मिलने की सूचना पर बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की जांच की गई। मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी और प्रतिक्रिया का अभ्यास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे अभ्यास किए जाते हैं।
