{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां भी मंदिर आती हैं और बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लेती हैं. आज यानी मंगलवार सुबह फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया महाकाल मंदिर पहुंचीं और भस्म आरती में शामिल हुईं. मंदिर प्रशासन ने एक्ट्रेस का स्वागत और सत्कार किया. इस दौरान तमन्ना भाटिया ने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन से वह धन्य हुईं. यहां आकर उन्हें अद्भुत शांति का अहसास हुआ है. तमन्ना भाटिया साउथ की मशहूर अदाकारा हैं. वह साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली समेत कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

