Oplus_131072
देवास जिले में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव देर रात इंदौर स्थित एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों के उपचार की जानकारी डॉक्टरों से ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।इस दौरान अस्पताल परिसर में प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर और सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और कहा कि राज्य सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है।हादसे के बाद अस्पताल में लगातार उपचार जारी है तथा प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
