Oplus_131072
इंदौर। शहर के मांगलिया टोल क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खड़े टैंकर में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, टैंकर पेट्रोल खाली करने के बाद पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसमें आग भड़क उठी और देखते ही देखते धुआं व लपटें उठने लगीं। आग लगते ही पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर को तुरंत पंप से दूर कराया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।यह घटना शिप्रा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
