इंदौर। शहर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे लगने वाली सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई बुधवार सुबह हंगामे में बदल गई। नगर निगम का अमला अवैध सब्जी मंडी हटाने पहुंचा था। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष सोनाली मिमरोट और निगमकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर सोनाली मिमरोट ने कथित तौर पर एक निगमकर्मी को थप्पड़ मार दिया।घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने सोनाली मिमरोट को हिरासत में लिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया की भी पुलिस से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भदौरिया को पकड़ लिया और घसीटते हुए अपने साथ ले गई। इस दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति पार्षद को लात मारता हुआ भी दिखाई दिया।घटनाक्रम का वीडियो वायरलपूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में राजू भदौरिया के साथ धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। साथ ही एक व्यक्ति उन्हें लात मारता नजर आ रहा है। पुलिस सोनाली मिमरोट और राजू भदौरिया को द्वारकापुरी थाने ले गई।थाने पहुंचे कांग्रेस समर्थककांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक भी द्वारकापुरी थाने पहुंच गए। मामले में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। सब्जी मंडी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच टकराव में बदल गया है।
