Oplus_131072
लड़कियों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित एक क्लब के बाहर देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ लड़कियों के बीच कहासुनी अचानक मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही एक-दूसरे पर थप्पड़ और घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जबकि किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।घटना के बाद क्लब के बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। शुरुआती जानकारी के अनुसार विवाद किसी निजी बात को लेकर हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
