इंदौर नगर निगम ने करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक एआई बेस्ड फायर फाइटिंग रोबोट “जेना” को तैनात किया है। जयपुर की कंपनी क्लब फर्स्ट रोबोटिक्स द्वारा विकसित यह रोबोट खतरनाक आग वाली जगहों पर दमकलकर्मियों की जगह काम करता है।रोबोट पूरी तरह रिमोट ऑपरेटेड है और इसमें थर्मल कैमरा, ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम व हाई प्रेशर वाटर-फोम मॉनिटर लगाया गया है। यह 500 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी काम कर सकता है और एक बार चार्ज होने पर 8 से 10 घंटे तक लगातार आग बुझाने में सक्षम है।इसकी खासियत यह है कि यह धुएं, मलबे और संकरी जगहों में भी आसानी से पहुंच जाता है, जहां इंसान का खड़ा होना मुश्किल होता है। रोबोट 1.5 किलोमीटर दूर से ऑपरेट किया जा सकता है और 500 किलो तक वजन हटाने की क्षमता रखता है।इंदौर में नावदा पंथ प्लास्टिक फैक्ट्री, परदेशीपुरा, सिटी फॉरेस्ट और पीथमपुर की आग की घटनाओं में इसका इस्तेमाल किया जा चुका है। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने बताया कि हाई टेम्प्रेचर में यह रोबोट फायर कर्मियों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है।
