Oplus_131072
महिला का बयान आया सामने, छेड़छाड़ का आरोप निकला झूठा, युवकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा था
ऋषिकेश के काली की ढाल क्षेत्र में युवती से कथित छेड़खानी के बाद हरियाणा के दो पर्यटकों की भीड़ द्वारा पिटाई का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। अब मामले में महिला का बयान सामने आया है, जिसमें छेड़छाड़ के आरोपों को गलत बताया गया है।बताया जा रहा है कि हरियाणा से आए दो युवक कार से ऋषिकेश पहुंचे थे। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने उन पर युवती से अभद्रता और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भीड़ ने युवकों की कार में भी तोड़फोड़ की थी।मामले की जांच के बाद पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला का वीडियो बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने छेड़छाड़ की बात से इनकार किया है। पुलिस अब मारपीट में शामिल लोगों की गिरफ्तारी में जुटी है।
