Oplus_131072
इंदौर के वार्ड 39 में पानी को लेकर फूटा जनता का गुस्सा, टैंकर रोका
इंदौर के वार्ड 39 (ज़ोन 10) स्थित रोशन नगर ‘बी’ खजराना में पानी की भारी किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले करीब 20 दिनों से जल सप्लाई बंद होने का आरोप लगाते हुए रहवासियों ने इलाके में पहुंचे पानी के टैंकर को बीच रास्ते में रोक लिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बूंद-बूंद पानी के लिए लोग परेशान हैं और रोजमर्रा के काम छोड़कर पानी का इंतजाम करने को मजबूर हैं। रहवासियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षद रुबीना इक़बाल खान आम जनता को नजरअंदाज कर अपने खास समर्थकों और रसूखदार लोगों तक ही टैंकर से पानी पहुंचवा रही हैं।जैसे ही पार्षद के निजी कर्मचारी द्वारा लाया गया टैंकर इलाके में पहुंचा, नाराज लोगों ने उसे घेर लिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि जब पूरा इलाका पानी के संकट से जूझ रहा है, तब चुनिंदा लोगों को पानी बांटना सरासर भेदभाव है।क्षेत्र में बढ़ते आक्रोश के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। रहवासियों ने प्रशासन से जल्द नियमित जल सप्लाई बहाल करने और मामले की जांच की मांग की है।
