Oplus_131072
इंदौर में BJYM की मिनी साइक्लोथॉन आयोजित
मंत्री विजयवर्गीय और विधायक गोलू शुक्ला ने भी चलाई साइकिल
इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) द्वारा रविवार सुबह मिनी साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निकाली गई इस जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोलू शुक्ला, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी शामिल हुए। साइक्लोथॉन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।
