Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौर के व्यस्त पोलो ग्राउंड चौराहे पर अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, एक वाहन चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे चल रही दो अन्य गाड़ियां समय पर नियंत्रण नहीं कर सकीं और आपस में भिड़ गईं। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।दुर्घटना में शामिल वाहनों के नंबर MP 09 CQ 0013, MP 09 BE 0998 एवं ग्रे रंग की कार MP 10 CB 1120 बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
