आरोपी से करीब 3 लाख रुपये कीमत की तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हीरानगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमआर-10 ब्रिज के पास सर्विस रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।पूछताछ और वाहन की जांच में मोटरसाइकिल क्रमांक MP 09 LG 4301 हीरानगर थाने में दर्ज वाहन चोरी के प्रकरण की निकली। पुलिस ने वाहन को बरामद कर आरोपी से पूछताछ की, जिसमें दो अन्य बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिलें चोरी करना भी स्वीकार किया गया। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान कालू पिता मेहरू मेढ़ा (19 वर्ष), निवासी ग्राम होलीबेड़ा, तहसील गंधवानी, जिला धार के रूप में हुई है।पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त अभिषेक रंजन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ओमप्रकाश और सहायक पुलिस आयुक्त रुबीना मिजवानी के मार्गदर्शन में हीरानगर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलकिशोर सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रज्जन सिंह, प्रधान आरक्षक कालीचरण, आरक्षक विश्वरतन परिहार और आरक्षक अजय प्रताप शामिल रहे।
