{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
धार | खबर सत्याग्रहमध्य प्रदेश के धार जिले में सादलपुर के पास एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पांचों युवक सांवरिया सेठ के दर्शन कर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी और उसमें आग लग गई।सूत्रों के मुताबिक, कार के टायर में आग लगने के बाद वाहन पुलिया से नीचे गिर गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार चार युवक बाहर नहीं निकल सके और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पांचवें युवक को उपचार के लिए इंदौर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।घटना की सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
