Oplus_131072
इंदौर में श्री साईं बाबा का विशाल भंडारा रविवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित शनिवार दर्पण कार्यालय (दैनिक भास्कर के पास) आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की तादाद में साईं भक्तों ने पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण की और बाबा का आशीर्वाद लिया।भंडारे के आयोजक एवं श्री साईं बाबा के परम भक्त राजेश मंगल (उद्योगपति, प्रधान संपादक, शनिवार दर्पण) ने सपरिवार सेवा भाव के साथ भक्तों को भोजन प्रसादी वितरित की। आयोजन के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के जयकारों के साथ प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर शिरडी के श्री साईं बाबा का एक परिशिष्ट का भी प्रकाशन किया गया, जो भक्तों को वितरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धा, सेवा और समर्पण के माध्यम से साईं बाबा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
