Oplus_131072
मप्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी किया योग
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं योग के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
