Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | ग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख रोड पर बीच सड़क हुए विवाद के बाद एक युवती के हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के दौरान युवती सड़क पर लेट गई, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल विवाद के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
