Oplus_131072
निगम ने चलाया बुलडोजर
इंदौर में नगर निगम का अतिक्रमण और जर्जर भवनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को निगम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक ओर निगम के उद्यान की जमीन से अवैध कब्जा हटाया, वहीं दूसरी ओर लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एक जर्जर मकान के ऊपरी हिस्से को ढहा दिया।सुबह निगम की टीम जोन क्रमांक-16 के छोटा बांगड़दा क्षेत्र पहुंची, जहां निगम के बगीचे की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को पुलिस बल और जेसीबी की मदद से हटाया गया। रिमूवल अधिकारी अंकेश बिरथरे ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।इसके बाद निगम का अमला छोटी ग्वालटोली पहुंचा, जहां एक मकान का ऊपरी हिस्सा अत्यधिक जर्जर हो चुका था। किसी संभावित हादसे से बचने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर निगम ने मकान के खतरनाक हिस्से को नियंत्रित तरीके से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
