Oplus_131072
गुरु गोरखनाथ जी की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से संपन्न
इंदौर के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर नगर में भगवान शिव के अवतारी माने जाने वाले गुरु गोरखनाथ जी की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में “अलख निरंजन” के जयघोष गूंजते रहे।आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और नाथ समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। शाम 7 बजे महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संत-महात्माओं का भव्य स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता पर नाथ समाज के सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। आयोजन को सफल बनाने में मनोज योगी, गोलू चौहान, जय चौहान, लेखराज योगी, दीपू शेखावत, मुकेश चौहान, सागर योगी, अमित चौहान, भगवान योगी, महेश योगी, प्रथमेश चौहान और नीलेश राव सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
