Oplus_131072
चंदन नगर थाना क्षेत्र के नागिन नगर में एक युवक के विवाहिता महिला के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने युवक को रोक लिया, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बाद में युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिसकी विस्तृत तकनीकी जांच कराई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक ने पहले अपनी अलग पहचान बताई, लेकिन बाद में उसने अपना वास्तविक नाम फायान बताया। इसी दौरान लोगों ने उसके मोबाइल की जांच की, जिसमें कथित तौर पर कई महिलाओं से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और चैट दिखाई देने का दावा किया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और युवक के साथ मारपीट हो गई। हंगामे के दौरान युवक मौके से भाग निकला, लेकिन उसका मोबाइल वहीं छूट गया। बाद में पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया और युवक की तलाश शुरू की। पुलिस ने कुछ समय बाद उसे उसके घर के पास से हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।मोबाइल में मिले डिजिटल डेटा की होगी फोरेंसिक जांचपुलिस के अनुसार जब्त मोबाइल में मौजूद वीडियो, फोटो और चैट का विस्तृत तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा। जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि सामग्री कब बनाई गई, किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड हुई तथा उसमें किसी प्रकार का आपराधिक कृत्य या ब्लैकमेल के प्रमाण हैं या नहीं। यदि जांच में अपराध के साक्ष्य मिलते हैं तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।ब्लैकमेल और आपत्तिजनक सामग्री के आरोपों की भी पड़तालप्रारंभिक जांच के दौरान मोबाइल में कुछ ऐसी चैट मिलने की बात सामने आई है, जिनकी जांच पुलिस कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी महिला के साथ ब्लैकमेल, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाने या अन्य अपराध के प्रमाण मिलते हैं और पीड़ित सामने आते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।विश्व हिंदू परिषद ने निष्पक्ष जांच की मांग कीघटना के बाद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी तन्नू शर्मा, ईश्वर प्रजापत, कुलदीप राठौर के साथ अन्य बजरंगी भी मौके पर पहुंचे। संगठन के सामाजिक समरसता प्रमुख तन्नू शर्मा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, मोबाइल की फोरेंसिक जांच और सभी डिजिटल साक्ष्यों की गहन पड़ताल की मांग की। उनका कहना है कि यदि जांच में अन्य पीड़ितों या किसी संगठित गतिविधि के प्रमाण मिलते हैं तो सभी संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।पुलिस बोली- जांच पूरी होने के बाद होगी आगे की कार्रवाईचंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मोबाइल फोन से प्राप्त डेटा का परीक्षण कराया जा रहा है। जांच के दौरान यदि किसी महिला के साथ अपराध, ब्लैकमेल, आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने या अन्य दंडनीय कृत्य के प्रमाण मिलते हैं, तो विधि अनुसार प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
