जल्दी निकलने की बात पर हुआ विवाद, दोनों पक्षों में चले हाथ
इंदौर के न्याय नगर चौराहे पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे कार और ट्रक चालक के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार कार चालक को जल्दी थी, जबकि आगे चल रहे ट्रक के कारण वह आगे नहीं निकल पा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
खबर सत्याग्रह को घटना का वीडियो प्राप्त हुआ है। वीडियो में कार चालक ट्रक चालक के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। वहीं बीच-बचाव के दौरान ट्रक चालक की ओर से भी कार चालक पर हाथ उठाया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार का नंबर MP 09 DJ 9333 बताया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है या नहीं। पुलिस की ओर से भी इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
