ज्ञानबा उस्ताद अखाड़ा के पास 4–5 घंटे से मकान और बिजली के खंभे पर टिका पेड़, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
इंदौर। शिवाजी नगर के वार्ड क्रमांक 56 स्थित ज्ञानबा उस्ताद अखाड़ा के पास शुक्रवार को एक वर्षों पुराना विशाल इमली का पेड़ गिरकर एक मकान और बिजली के खंभे पर टिक गया। पेड़ की शाखाओं में बिजली के तार भी फंसे हुए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय रहवासियों के अनुसार घटना को करीब 4 से 5 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची है और न ही पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।खबर सत्याग्रह ने मामले में वार्ड 56 के पार्षद गजानंद गावड़े से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।यह वीडियो सबसे पहले केवल ‘खबर सत्याग्रह’ के पास मौजूद है। अब सवाल यह है कि यदि यह विशाल पेड़ गिरने से कोई जनहानि या बड़ा हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? क्या प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?खबर सत्याग्रह की अपील: नगर निगम और संबंधित विभाग तत्काल मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाने एवं क्षेत्र को सुरक्षित करने की कार्रवाई करें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
