इंदौर। शहर में चलाए जा रहे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत थाना खजराना पुलिस ने विद्यार्थियों के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने छात्रों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी अनजान लिंक, कॉल या ओटीपी को साझा नहीं करने की महत्वपूर्ण जानकारी दी।इस दौरान विद्यार्थियों को स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है, तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराकर समय रहते सहायता प्राप्त कर सकता है।पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाना और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित व्यवहार के लिए प्रेरित करना है।
