इंदौर | खबर सत्याग्रहभारतीय जनता पार्टी ने निष्कासित पार्षद जीतू यादव को बड़ी राहत दी है। पार्टी ने जीतू यादव की प्राथमिक सदस्यता से किया गया निष्कासन समाप्त कर दिया है।पार्टी के इस फैसले के बाद अब जीतू यादव की भाजपा में वापसी का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। हालांकि, आगे उनकी संगठनात्मक भूमिका और पार्टी में सक्रियता को लेकर स्थिति पार्टी के आगामी निर्णयों के बाद स्पष्ट होगी।भाजपा के इस फैसले को जीतू यादव के लिए महत्वपूर्ण राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
