इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान इवेंट के नाम पर 13 लाख 70 हजार रुपये की कथित धोखाधड़ी की शिकायत सामने आई है। फरियादी कलश गुप्ता ने चिराग तिवारी पर खुद को फिटनेस कंपनी का फाउंडर बताकर कॉलेज में इवेंट आयोजित कराने का झांसा देने का आरोप लगाया है।शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने इवेंट से जुड़ी जानकारी के लिए फर्जी कॉल, ई-मेल और दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और फरियादी से अलग-अलग माध्यमों से कुल 13 लाख 70 हजार रुपये लिए। रकम लेने के बाद कथित तौर पर कॉलेज में इवेंट आयोजित नहीं कराया गया, जिसके बाद फरियादी ने पुलिस से शिकायत की।मामले में फरियादी ने पुलिस से रकम वापस दिलाने और पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
