उज्जैन। महाकाल मंदिर में बैरिकेडिंग पार कर नंदी हॉल की ओर जाने की कोशिश को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, कुछ श्रद्धालु बैरिकेडिंग फांदकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे।इस दौरान मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं के बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश का वीडियो भी सामने आने की जानकारी है। घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
