इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर के मालवा मिल क्षेत्र में हर बुधवार लगने वाले बुधवारिया हाट को लेकर बुधवार, 26 अगस्त को विवाद की स्थिति बन गई। नगर निगम की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे और बुधवारिया हाट में दोनों तरफ दुकानें लगाए जाने पर आपत्ति जताई।अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि दुकानें केवल एक ही लाइन में लगाई जाएं। इस पर हाट में दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने विरोध जताते हुए कहा कि एक तरफ दुकानें लगाने से सभी दुकानदारों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पाएगी। इसे लेकर करीब एक से दो घंटे तक मौके पर चर्चा और विरोध चलता रहा।इसके बाद कुछ दुकानदार अपनी समस्या लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर पहुंचे और उन्हें बुधवारिया हाट की स्थिति से अवगत कराया। कुछ देर बाद बड़ी संख्या में दुकानदार एकत्र हुए और अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी।दुकानदारों की मांग और मौके की स्थिति को देखते हुए बुधवार 26 अगस्त को दोनों तरफ दुकानें लगाने की अनुमति दे दी गई। हालांकि अधिकारियों की ओर से स्पष्ट किया गया कि अगली बार से बुधवारिया हाट में दुकानें केवल एक ही तरफ निर्धारित लाइन में लगाई जाएंगी।आज दोनों तरफ दुकानें लगाने की अनुमति मिलने से दुकानदारों को राहत मिली, लेकिन आगामी बुधवार से हाट की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।
