{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में खुद को IAS अधिकारी और जिला कलेक्टर बताकर लोगों पर रौब जमाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओमेक्स सिटी-1 स्थित उसके किराए के मकान से ‘IAS RAJ SONI – District Collector’ लिखी फर्जी नेम प्लेट, ‘IAS सत्यमेव जयते’ अंकित फोटो फ्रेम और कलेक्टर पद का प्रभाव दिखाने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई।पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान में रहने वाला युवक खुद को जिला कलेक्टर बताकर लोगों के बीच प्रभाव जमा रहा है। सूचना पर विजयनगर एसीपी पराग सैनी और लसूड़िया थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पूछताछ में युवक पहले अपना नाम राज सोनी और खुद को जिला कलेक्टर बताता रहा। पुलिस द्वारा IAS अधिकारी होने से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और लगातार अपने बयान बदलता रहा। सख्ती से पूछताछ में उसकी पहचान हिमांशु पांचाल (28), निवासी अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कोई IAS अधिकारी नहीं है। समाज में अपना रुतबा, प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ाने के उद्देश्य से वह खुद को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं जिला कलेक्टर बताता था। पुलिस ने मौके से फर्जी नेम प्लेट सहित प्रशासनिक अधिकारी होने का भ्रम पैदा करने वाली अन्य सामग्री जब्त की है।मामले में लसूड़िया पुलिस ने अपराध क्रमांक 1370/2026 के तहत धारा 204 भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, गुजरात के अडालज थाने में भी आरोपी के खिलाफ मई 2026 में एक पुराना प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
