
इंदौर। नगर निगम ने बुधवार को रोड चौड़ीकरण में बाधक निर्माणों के खिलाफ मूसाखेड़ी और बाणगंगा क्षेत्र में रिमूवल कार्रवाई की। मूसाखेड़ी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक 45 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण की जद में आ रही 17 दुकानों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। निगम की टीम ने कार्रवाई से पहले निर्माणों की नपती की और पुलिस बल की मौजूदगी में दो से अधिक जेसीबी मशीनों से बाधक हिस्से हटाए। वहीं बाणगंगा के कुम्हार खाड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण में बाधक 7 मकानों के आगे के अवैध हिस्सों को तीन जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। निगम के मुताबिक, कई मकान मालिकों ने कार्रवाई से पहले ही अपने स्तर पर आगे का हिस्सा हटा लिया था, जबकि बचे हुए निर्माण निगम अमले ने हटाए।
