इंदौर। राहुल गांधी का 12 सितंबर को इंदौर में होने वाला कार्यक्रम अब टल गया है। नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के कारण आयोजन की तारीख और स्थान में बदलाव किया गया है। अब राहुल गांधी का कार्यक्रम 19 सितंबर 2026 को इंदौर के रीजनल पार्क मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां नए स्थान और तारीख के अनुसार की जाएंगी।
