Oplus_131072
बीकानेर, राजस्थान। नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। वार्ड क्रमांक 50 में कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शहर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। मेघवाल का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता मोहित अरोड़ा और उसके तीन साथियों ने उन्हें माला पहनाने व स्वागत करने के बहाने कार्यालय के बाहर बुलाया। इसके बाद उनसे पूछा गया कि उन्हें टिकट क्यों नहीं दिया गया और देखते ही देखते चार लोगों ने थप्पड़ व मुक्कों से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
