Oplus_131072
इंदौर। स्वच्छता के लिए देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुके इंदौर ने रविवार को एक बार फिर मिसाल पेश की। गोगानवमी के चलते शहर के आठ हजार से अधिक सफाईकर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे, लेकिन सफाई व्यवस्था थमने नहीं दी गई। शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों ने खुद झाड़ू उठाकर सड़कों, बाजारों और गली-मोहल्लों की सफाई की।राजवाड़ा पहुंचे महापौर, खुद लगाई झाड़ूमहापौर पुष्यमित्र भार्गव रविवार सुबह राजवाड़ा पहुंचे और एनजीओ कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। उन्होंने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस पहल को ‘स्वच्छताग्रही अभियान’ नाम दिया गया। महापौर के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने भी सफाई में सहभागिता की।वहीं निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने भी राजवाड़ा उद्यान में सफाई की। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सफाई करते देख स्थानीय लोगों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
