Oplus_131072
कहीं कॉकरोच मिले तो कहीं गंदगी और एक्सपायर्ड ड्रिंक… दो दिन में 31 खाद्य सैंपल जांच के लिए उठाए
खबर सत्याग्रह | इंदौर गणेश चतुर्थी के बीच खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने इंदौर में दो दिवसीय सघन अभियान चलाकर होटल, रेस्टोरेंट और खजराना मंदिर के प्रसाद केंद्रों का निरीक्षण किया। करीब 31 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए।निरीक्षण में Infinity Hotel, Fairfield by Marriott, The Red Maple, Chef Bhupi’s Kitchen और पंजाबी ढाबा समेत कई जगहों पर स्वच्छता, खाद्य भंडारण और दस्तावेजों से जुड़ी कमियां मिलीं। Fairfield के स्टोर रूम में कॉकरोच, जबकि पंजाबी ढाबे में गंदगी, बिल्ली का आवागमन और एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक मिली।खजराना मंदिर के प्रसाद केंद्रों में भी गंदगी और अव्यवस्थित स्टोरेज मिला। यहां से मोतीचूर लड्डू, बेसन लड्डू और मोदक सहित करीब 8 सैंपल लिए गए।सभी नमूने जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
