भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी लेकर पहुंचा नगर निगम का अमला, मौके पर जारी रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर के पास शासकीय जमीन पर किए गए निर्माण के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन ने एक बार फिर कार्रवाई की है। निगम का अमला जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा और शासकीय जमीन से निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की।कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या हंगामे की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम किया गया।अन्नपूर्णा मंदिर क्षेत्र में शासकीय जमीन और अतिक्रमण से जुड़े निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। मौके पर नगर निगम की जेसीबी मशीनें और भारी अमला लगातार कार्रवाई में जुटा रहा।फिलहाल कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वीडियो में मौके पर मौजूद पुलिस बल, नगर निगम का अमला और जेसीबी मशीनें नजर आ रही हैं।
