Oplus_131072
CM ने रणदिवे को दिया श्रेय, विजयवर्गीय बोले- आज पता चला असली सूत्रधार कौन
इंदौर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इंदौर आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में मंच से सियासी अंदाज भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयोजन की तैयारियों के लिए गौरव रणदिवे की भूमिका की तारीफ की। इसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने अंदाज में कहा—“CM ने आज एक राज की बात बता दी कि पूरे कार्यक्रम के सूत्रधार गौरव रणदिवे थे।”विजयवर्गीय की इस टिप्पणी के बाद मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की मुस्कान के साथ यह बात चर्चा का विषय बन गई। हालांकि उन्होंने रणदिवे को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।
