भोपाल। नवरात्रि से पहले गरबा आयोजनों में मुस्लिम युवकों की एंट्री को लेकर सियासत गरमा गई है। हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि “गरबा में अकेले मुस्लिम लड़के ही क्यों आना चाहते हैं, अपनी बहन-बेटियों को भी साथ लेकर आएं।”शर्मा ने कहा कि गरबा उनके लिए सिर्फ नृत्य या मनोरंजन नहीं, बल्कि मां भगवती की आराधना है। उन्होंने कहा कि जो लोग श्रद्धा के साथ गरबा में शामिल होना चाहते हैं, वे तिलक लगाकर आएं और सनातन परंपरा को स्वीकार करें।उन्होंने राम, कृष्ण, महावीर और गौतम बुद्ध को मन में बसाने की बात भी कही। शर्मा के बयान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।
