Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौर में डोल ग्यारस के अवसर पर खजराना स्थित शालिग्राम व्यायामशाला द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, वहीं नारी शक्ति ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया।
