Oplus_131072
चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर सजा भव्य गणेश पंडाल, रोजाना महाआरती में उमड़ रहे श्रद्धालु
इंदौर के चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर रमेश मेंदोला मित्र मंडल के जागरूक नागरिक मंच द्वारा भव्य गणेश पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां प्रतिदिन महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को पुरस्कार भी वितरित किए जाते हैं। आयोजन के दौरान रोजाना अतिथियों का भी आगमन हो रहा है।कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता उमाशंकर तरेटिया ने आयोजन को लेकर जानकारी दी। वहीं जागरूक नागरिक मंच के अमित सिंह चौहान ने बताया कि गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।बुधवार को महाआरती में बजरंग दल के प्रवीण देरेकर भी शामिल हुए और खबर सत्याग्रह से बातचीत में आयोजन को लेकर अपनी बात रखी।
