न्यू गुरु नानक ट्रेडर्स पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, 5 ब्रांड के तेलों के सैंपल जांच के लिए भेजे
इंदौर। सियागंज स्थित न्यू गुरु नानक ट्रेडर्स पर खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई करते हुए खाद्य तेलों के सैंपल लिए हैं। टीम ने मौके से 5 अलग-अलग ब्रांड के खाद्य तेलों के नमूने जांच के लिए लिए।कार्रवाई के दौरान करीब 3,071 किलो और 1,170 लीटर खाद्य तेल का स्टॉक जब्त किया गया है। जब्त किए गए तेल की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 3 हजार 700 रुपए बताई गई है।खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार सभी सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
