खबर सत्याग्रह | गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेशोत्सव अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कल अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी जाएगी और पूर्ण विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। कल अनंत चतुर्दशी पर रवि योग भी रहेगा।
• कल रवि योग के साथ विभिन्न शुभ संयोग भी
कल अनंत चतुर्दशी के दिन शुभ रवि योग सुबह 6.11 बजे से 11.22 बजे तक रहेगा। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में इस योग को शुभ माना जाता है, वहीं शूल योग सुबह से दोपहर 2.51 बजे तक रहेगा और इसके बाद गण्ड योग शुरू होगा, वहीं शतभिषा नक्षत्र सुबह 11.22 बजे तक रहेगा, फिर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा।
• यह है विसर्जन और पूजा का शुभ समय
• प्रात काल मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): सुबह 06:11 बजे से सुबह 10:42 बजे तक.
• अपराह्न मुहूर्त (शुभ): दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 01:43 बजे तक.
• अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:48 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक.
• अपराह्न मुहूर्त (चर): शाम 04:44 बजे से शाम 06:14 बजे तक.
• रात्रि मुहूर्त (लाभ): रात 09:14 बजे से रात 10:43 बजे तक.
