Oplus_131072
इंदौर। अनंत चतुर्दशी की झांकी के दौरान हनुमंत ध्वज ढोल पार्टी के सदस्यों और पुलिस के बीच ध्वज प्रदर्शन रोकने को लेकर कहासुनी हो गई। सूचना पर एमजी रोड थाना टीआई मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति संभाली। इस दौरान पार्टी के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ “होश में आओ” के नारे लगाए।नोट: यह वीडियो हमें सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है। खबर सत्याग्रह इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
