इंदौर में अनंत चतुर्दशी के झांकी चल समारोह के दौरान राजकमल बैंड की गाड़ी से 25 लीटर से ज्यादा डीजल सड़क पर बह गया। चल समारोह के बीच सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैलने से हादसे का खतरा बना रहा। यदि इस दौरान कोई वाहन फिसल जाता या आग की चिंगारी संपर्क में आती, तो गंभीर हादसा हो सकता था। घटना को लेकर राजकमल बैंड की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
