Oplus_131072
इंदौर में अनंत चतुर्दशी के झांकी चल समारोह के दौरान दो युवकों के बीच विवाद हो गया। झांकियां आगे निकलने के बाद करीब 50 से 100 मीटर की दूरी पर दोनों युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों युवकों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की और लात-घूंसे चलाए। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। खास बात यह रही कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
