जौनपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही उमाशंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही कथित तौर पर नशे की हालत में किला रोड के पास सड़क किनारे पड़ा नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वह ड्यूटी पर था। वीडियो में सिपाही खुद को DM का बेटा भी बता रहा है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में चर्चा तेज हो गई है।
