Oplus_131072
अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध ईरानी नाव से करीब 526 किलो मादक पदार्थ बरामद किया। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पेशावर से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। एजेंसियां अब ड्रग्स की खेप के स्रोत और उसके गंतव्य की जांच कर रही हैं।
