Oplus_131072
इंदौर में शुक्रवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जितने युवा जुटाए थे, उतने युवा अकेले इंदौर में आयोजित पदयात्रा में शामिल हुए हैं।विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में जुटे युवाओं ने लोकतंत्र, विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का समर्थन किया है। उन्होंने इस आयोजन को देश में अराजकता का नैरेटिव बनाने वालों के लिए जवाब बताया।इस दौरान मंत्री ने कुछ आंदोलनों में बिरयानी, पिज्जा और अन्य खाद्य सामग्री बांटे जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि इन आयोजनों में होने वाले खर्च का इंतजाम कौन कर रहा है।विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती है तो उसका स्वागत है, लेकिन हिंसा और अराजकता का विरोध किया जाएगा।पदयात्रा में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेताभाजपा की यह पदयात्रा सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे पर समाप्त हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा प्रदेश प्रभारी विप्लब देव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, साधु-संतों और किन्नर समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया।
