Oplus_131072
सुभाष नगर चौराहे से शुरू हुई पदयात्रा का पाटनीपुरा चौराहे पर हुआ समापन, साधु-संत और किन्नर समाज के लोग भी बड़ी संख्या में हुए शामिल
इंदौर। शहर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। सुभाष नगर चौराहे से शुरू हुई यह पदयात्रा पाटनीपुरा चौराहे पर समाप्त हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विप्लब देव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रमुख रूप से शामिल हुए।पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साधु-संत और किन्नर समाज के लोग भी शामिल हुए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस आयोजन को राष्ट्रभक्तों की रैली बताया। पूरे मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही।
