Oplus_131072
रतलाम/झाबुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहनों पर पथराव की घटनाएं एक बार फिर सामने आई हैं। इस बार थांदला के आगे कथित तौर पर दिनदहाड़े चल रहे वाहनों को निशाना बनाए जाने का वीडियो वाहन चालकों ने रिकॉर्ड किया है। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।बताया जा रहा है कि इससे पहले एक्सप्रेसवे पर रात के समय गुजरने वाले वाहनों पर पत्थर फेंकने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए रतलाम और झाबुआ पुलिस के बीच बॉर्डर मीटिंग, ड्रोन सर्विलांस और क्रॉस पेट्रोलिंग जैसे सुरक्षा इंतजाम किए जाने की बात कही गई थी।इसके बावजूद अब दिन के समय भी पथराव का वीडियो सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वाहन चालक लगातार डर के माहौल में सफर करने को मजबूर होने का दावा कर रहे हैं।
