इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अर्पित का शव उसके साले के घर फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि अर्पित चौहान और राजा रघुवंशी की करीब 8 से 10 साल पुरानी दोस्ती थी। राजा की मौत के बाद अर्पित ट्रांसपोर्ट का कारोबार संभाल रहा था। अर्पित को राजा के परिवार के भी काफी करीब माना जाता था।राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने अर्पित की मौत की परिस्थितियों की गहराई से जांच किए जाने की मांग की है। विपिन का कहना है कि अर्पित को वे अपने छोटे भाई की तरह मानते थे।फिलहाल अन्नपूर्णा थाना पुलिस अर्पित चौहान की मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
